फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A project worth Rs 263 crore, a total of 22 bridges, big and small, are being constructed.

Ballia News: 263 करोड़ की परियोजना, छोटे-बड़े कुल 22 पुलों का हो रहा निर्माण

Thu, 30 Jul 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A project worth Rs 263 crore, a total of 22 bridges, big and small, are being constructed.
नरही क्षेत्र में निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे।संवाद
नरही। भरौली गोलम्बर से गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर के आगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण एजेंसी के अनुसार रेलवे ब्रिज का काम भी अगस्त तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

17.2 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण 18 सितंबर 2023 से 263 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ था। परियोजना के तहत छोटे-बड़े कुल 22 पुलों का निर्माण किया गया है। निर्माण एजेंसी बाबा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पवन दुबे ने बताया कि इस सड़क का निर्माण ढाई वर्ष में पूरा होना था, लेकिन भरौली गोलम्बर पर लगातार लगने वाले जाम, महाकुंभ के दौरान यातायात का दबाव, बाढ़, बारिश तथा निर्माणाधीन सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन के कारण कार्य प्रभावित हुआ। स्थिति इतनी गंभीर रही कि निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को लेकर बलिया और गाजीपुर के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से दो बार शिकायत भी करनी पड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्तमान में सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब केवल स्ट्रीट लाइट लगाने और पौधरोपण का कार्य शेष है। वहीं करीमुद्दीनपुर स्थित रेलवे ब्रिज का निर्माण अभी अपूर्ण है, जिसे अगस्त तक पूरा कर लेने का अनुमान है। इसके बाद पूरे ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह सड़क शुरू होने के बाद भरौली गोलम्बर और बक्सर गोलम्बर पर वर्षों से बनी जाम की गंभीर समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। महाकुंभ के दौरान और सामान्य दिनों में भी इन दोनों गोलम्बरों पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों की निगाहें इस सड़क के शीघ्र शुरू होने पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed