फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A person set himself on fire during CM Yogi program in Ballia

UP: नहीं मिला इंसाफ तो सीएम के कार्यक्रम में किया आत्मदाह का प्रयास, बेटे ने बताया पापा ने क्यों उठाया ये कदम

Fri, 03 Nov 2023 06:23 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Nov 2023 06:23 PM IST
सार

पीड़ित के पुत्र अभिषेक ने बताया कि सुबह में पिता सीएम के कार्यक्रम देखने के लिए चलने को कहा। बाइक पर मेरे साथ गए, उन्होंने आत्मदाह की बात नहीं बताई, अचानक पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। 

विज्ञापन
A person set himself on fire during CM Yogi program in Ballia
सीएम के कार्यक्रम में खुद को आग लगाने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया स्थित बांसडीह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में दर्शक दीर्घा के बाहर एक व्यकित ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। जिससे कार्यक्रम स्थल पर खलबली मच गई। पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग बुझाया और वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर रेफर कर दिया। पुलिस शैलेन्द्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने भर्ती कर दिया। उधर, पीड़ित का कहना है कि मुख्यमंत्री दरबार में भी सुनवाई नहीं होने से निराश होकर उसने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के तिखमपुर निवासी शैलेन्द्र खरवार का कहना है कि पड़ोसी अमिताभ श्रीवास्तव से जमीनी विवाद चलता है। अस्पताल में उपचार के दौरान शैलेन्द्र ने बताया कि अमिताभ श्रीवास्तव ने 19 फरवरी को जबरदस्ती लोहे का गेट तोड़, उसे चुरा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। डीएम से मामले की शिकायत करने पर न्याय नहीं मिला। इसके बाद शैलेन्द्र अपने बेटे अभिषेक के साथ नौ अक्तूबर को मुख्यमंत्री दरबार लखनऊ पहुंचा और मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की। उसके बावजूद भी न्याय नहीं मिला। 

विज्ञापन

शैलेन्द्र ने बेल्थरारोड निवासी अवधेश सिंह पर पार्टनर बनाने के नाम पर 19 लाख रुपया हड़पने का भी आरोप लगाया। पीड़ित के पुत्र अभिषेक ने बताया कि सुबह में पिता सीएम के कार्यक्रम देखने के लिए चलने को कहा। बाइक पर मेरे साथ गए, उन्होंने आत्मदाह की बात नहीं बताई, अचानक पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। पुलिस ने पूर्व में दी गई शिकायत व मोबाइल कब्जे में ले लिया है।

पीड़ित द्वारा कार्यक्रम स्थल से दूर कहीं आत्मदाह का प्रयास किया गया था। उसकी कोशिश माहौल बिगाड़ने की थी। -योगेंद्र प्रसाद सिंह, कोतवाल, बांसडीह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed