फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A new bridge will be built on Gadwar Road Kathalnala

Ballia News: गड़वार राेड कटहलनाला पर बनेगा नया पुल

Tue, 22 Apr 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
A new bridge will be built on Gadwar Road Kathalnala
बलिया। शहर से गड़वार-नगरा मार्ग पर कटहलनाला पर बना पुल काफी जर्जर हो गया है। इस पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही दिन-रात रहती है। लगभग 50 वर्ष पूर्व बने पुल पर उस समय वाहनोें की आवाजाही कम थी। उसकी रेलिंग जर्जर होने से पहले से ही खतरा बना हुआ है। रेलिंग बनानेे की मांग लोग पहले से ही कर रहे हैं। काफी संख्या में छोटे व बड़े वाहन भी गुजरने से खतरा बना हुआ है। शहर के रोडवेज से सटे पुल केे होने सेे काफी उपयोगी भी है। शहर से सटे पुुल उस पार काफी संख्या मेें आबादी भी बसी हुई है। ऐसे में पुल को अब नए सिरे से अधिक क्षमता का बनाने का प्रस्ताव तैयार करने मेंं प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। इस मार्ग पर गड़वार, नगरा, भीमपुुरा होते हुए मऊ तक के लाेग आते-जाते हैं। प्रतिदिन लगभग 10 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन दिन-रात गुजरते हैं। रोडवेज बसों समेेत स्कूलाें की बड़ी संख्या में बसें संचालित होती हैं। पुल की स्थिति व क्षमता को देखते हुए प्रशासन ने नए सिरे से बनाए जाने की तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

-----
वर्जन---
शहर से गड़वार व नगरा जाने वाले मार्ग पर कटहलनाला पुल के बगल में नया पुल बनाने की योेजना बनाई जा रही है। यह पुल काफी पुराना हो गया है। वर्तमान समय में इस मार्ग पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़़ती जा रही है। कार्यदायी संस्था को आकलन कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलनेे व बजट जारी हाेने के बाद कार्य कराया जाएगा। -त्रिभुवन, मुख्य राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed