फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A month and a half later, Corona killed two more people, 16 patients found

डेढ़ माह बाद कोरोना ने ली दो और लोगों की जान, 16 मरीज मिले

Mon, 23 Nov 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
A month and a half later, Corona killed two more people, 16 patients found
बलिया। सोमवार को आई रिपोर्ट में 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि दो की मौत हो गई। करीब डेढ़ माह बाद मौत को आंकड़े में वृद्धि हुई है। इस प्रकार जिलें मरने वालों की कुल संख्या अब 95 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 6727 हुई। इसमें पहले से भर्ती 6711 में से 6513 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 119 है। वहीं जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 6742 संक्रमित पाए गए हैं। मृत मरीजों में बेलहरी ब्लाक के रामपुर दिघार में एक वृद्ध तथा शहर कोतवाली के जीवन बीमा कालोनी, तिखमपुर में एक वृद्ध महिला शामिल है। इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने लोगों से अनुरोध किया कि आप थोड़ी भी लापरवाही ना करें। बार-बार हाथ धोएं, मुंह पर मास्क लगाएं तथा दो गज की दूरी बनाकर रहें, क्योंकि कोरोना समाप्त नहीं हुआ है और ना ही अभी कोई वैक्सीन आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed