फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A minor clash led to a commotion, with five people injured and police from four police stations arriving.

Ballia News: हल्की झड़प के बाद बवाल, पांच लोग घायल, चार थानों की पहुंची पुलिस

Sun, 30 Nov 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A minor clash led to a commotion, with five people injured and police from four police stations arriving.
बांसडीह / घोघा। कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद में शुक्रवार शाम अतुल सिंह और विक्की दुबे के बीच हुई हल्की झड़प ने शनिवार की सुबह बड़े बवाल का रूप ले लिया। मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। एडिशनल एसपी उत्तरी दिनेश शुक्ल के नेतृत्व में बांसडीह सहित सहतवार, बांसडीहरोड, मनियर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले को शांत किया।
विज्ञापन

बांसडीह के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम सड़क पर वाहन खड़ा करने की बात को लेकर गांव के अतुल सिंह व विक्की दुबे के बीच कहासुनी होने के बाद हाथापाई हो गई।
विज्ञापन

इस बीच गांव के लोगों ने बीचबचाव कर बवाल को शांत करवा दिया। इसके बाद भी दोनों पक्षाें में तनाव की स्थिति बनी रही। शनिवार को विक्की दुबे के पक्ष के लोग केवरा बाजार गए थे। यहां से लौटते समय केवरा माइनर के पास पहले से घात लगाकर बैठे अतुल सिंह के पक्ष के 10-12 लोगों ने विक्की दुबे के पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में अमितेष दुबे, गोविंद दुबे, पीयूष तिवारी, नीरज दुबे, विक्की दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल गांव पहुंचे तो आक्रोश बढ़ गया। दोनों पक्ष गोलबंद होने लगे। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बांसडीह भेजा।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed