फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A message was conveyed about making life blissful through the essence of Shiva.

Ballia News: शिवत्व के माध्यम से जीवन को सुखमय बनाने का संदेश दिया

Sat, 13 Jun 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A message was conveyed about making life blissful through the essence of Shiva.
बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में चल रहे ​शिवपुराण की कथा सुनाते कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा। आयोज
बांसडीहरोड। बाबा बालखंडी नाथ दिउली के सानिध्य में चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को शिवत्व के माध्यम से जीवन को सुखमय बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमित रूप से भगवान के भजन और नाम स्मरण से मनुष्य को मनचाही भौतिक संपदाओं के साथ-साथ शिव की कृपा भी प्राप्त होती है, जबकि व्यसनों में लिप्तता जीवन को बर्बाद कर देती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मैं की भावना का त्याग कर आप और हम शब्द का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिव भक्त किसी कार्य का श्रेय स्वयं नहीं लेता, बल्कि उसे भोलेनाथ की कृपा मानता है और सामूहिकता को महत्व देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के मन में यह भाव आ जाता है कि उसका घर नहीं बल्कि शिव का घर है, उसके जीवन और परिवार से अशांति स्वतः दूर हो जाती है।
कथा के दौरान उन्होंने बलियावासियों को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि अधिक मास, प्रदोष, शिवरात्रि और सोमवती अमावस्या जैसे विशेष संयोगों के बीच शिव महापुराण कथा का श्रवण करना अत्यंत पुण्यदायी है।
एक क्षण की महत्ता को समझाते हुए पंडित मिश्रा ने संत और लोहार की कथा सुनाई।
उन्होंने बताया कि एक गरीब लोहार प्रतिदिन शिवालय जाकर नंदी के कान में अपनी बात कहकर लौट आता था। एक बार गांव में भीषण वर्षा और जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर उसने नंदी के माध्यम से भोलेनाथ से अपनी सुध लेने की प्रार्थना की। भगवान शिव की कृपा से वर्षा रुक गई और पूरा गांव संकट से बच गया।

पंडित मिश्रा ने कहा कि शिव से संबंध जोड़ने के लिए घंटों की साधना नहीं, बल्कि सच्चे मन से किया गया एक क्षण का स्मरण भी पर्याप्त है। इस दौरान मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह और उनके परिजनों के साथ अनुज सरावगी, अनिल पांडेय, राजाराम सिंह, राजेश गुप्ता आदि ने व्यास पीठ की पूजा की।

बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में चल रहे शिवपुराण की कथा सुनाते कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा। आयोज

बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में चल रहे शिवपुराण की कथा सुनाते कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा। आयोज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed