फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A liquor shop opened at Ghongha Chatti amid police security.

Ballia News: पुलिस सुरक्षा के बीच घोंघा चट्टी पर खुली देसी शराब की दुकान

Thu, 30 Jul 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A liquor shop opened at Ghongha Chatti amid police security.
ग्रामीणों के विरोध के चलते घोघा चट्टी पर पुलिस की देखरेख में संचालित हो रही शराब दुकान।संवाद
मनियर। क्षेत्र के घोघा चट्टी पर लंबे विवाद के बाद बुधवार को पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच देशी शराब की दुकान निर्धारित समय पर खोल दी गई। महिला पुलिस बल तथा फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात रही। पुलिस को देखते हुए विरोध करने वाले ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

यह दुकान पहले डुही मुसी (डुहिया) मंगलपुरा में खोले जाने का प्रयास किया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण इसे वहां संचालित नहीं किया जा सका। इसके बाद लगभग एक सप्ताह पूर्व घोंघा चट्टी पर दुकान स्थानांतरित की गई, जहां देवर गांव के पुरुषों और महिलाओं ने इसका जोरदार विरोध शुरू कर दिया। विरोध के चलते प्रशासन को कुछ दिनों के लिए दुकान अस्थायी रूप से बंद करानी पड़ी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को इस मुद्दे पर देवर पंचायत भवन में उप जिलाधिकारी बांसडीह, क्षेत्राधिकारी बांसडीह तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ बैठक हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। बैठक में महिलाओं ने स्पष्ट कहा था कि वे किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने देंगी। वहीं प्रशासन ने समझाने का प्रयास करते हुए स्पष्ट कर दिया था कि बुधवार से दुकान हर हाल में संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह आठ बजे से ही घोंघा चट्टी पर पुलिस बल की तैनाती शुरू हो गई। बांसडीह रोड, सहतवार, बांसडीह कोतवाली, रेवती और मनियर समेत कई थानों की पुलिस के साथ बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहीं। पुलिस ने दुकान के चारों ओर घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जबकि एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात रही। निर्धारित समय सुबह 10 बजे पुलिस-प्रशासन की निगरानी में देशी शराब की दुकान का संचालन शुरू करा दिया गया। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण पूर्व में विरोध कर रहे ग्रामीण और महिलाएं मौके पर दिखाई नहीं दिए तथा दुकान शांतिपूर्ण ढंग से खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed