फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A leader was attacked at a wedding ceremony

Ballia News: शादी समारोह में अगुआ की पर जानलेवा हमला

Fri, 05 Dec 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
A leader was attacked at a wedding ceremony
बैरिया। कस्बा के दाढ़ी के डेरा पर आई बरात में बृहस्पतिवार की रात शादी के अगुआ दिलीप वर्मा की युवकों ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद, पांच अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

दुबहर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव से बैरिया दाढ़ी के डेरा पर मौर्य परिवार के यहां बरात आई थी। उस बरात में शादी में अगुवा दिलीप वर्मा निवासी ओझवलिया थे। कन्या पूजन के बाद दिलीप कन्या पक्ष के दरवाजे से शामियाना में वापस जा रहे थे। रास्ते में ही सचिन वर्मा, मनीष वर्मा, राहुल यादव निवासी दाढ़ी के डेरा व पांच अज्ञात युवकों ने लाठी-डंडे हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल दिलीप वर्मा को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के तहरीर पर बैरिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed