{"_id":"6a8b4fb65d696a49b505f3bf","slug":"a-large-number-of-patients-suffering-from-viral-fever-skin-diseases-and-diarrhea-visited-the-health-fair-ballia-news-c-190-1-ana1001-171323-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार, त्वचा रोग और डायरिया से पीडि़त ज्यादा मरीज आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार, त्वचा रोग और डायरिया से पीडि़त ज्यादा मरीज आए
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीछपरा में मरीजों का उपचार करत
बलिया। बारिश के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में बदलाव का असर बच्चों से लेकर बुजुर्गों की सेहत पर भी दिखाई दे रहा है।
वायरल बुखार, फंगल इंफेक्शन, उल्टी-दस्त, डायरिया, पेट दर्द और सांस संबंधी शिकायतों के मरीज स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। रविवार को जिले के 79 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों और शहर के दो अर्बन स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जहां कुल 1679 मरीजों का उपचार हुआ।
मेले में बुखार, त्वचा रोग, हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह, आंखों में संक्रमण और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज पहुंचे। नोडल एसीएमओ डॉ. योगेंद्र दास ने बताया कि मेले में मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं दी गईं।
चिलकहर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में चिलकहर में 38, संवरा में 32, बच्छईपुर में 30, कुरेजी में 17, उंचेड़ा में 12 और नगपुरा में 10 मरीजों का उपचार हुआ।
विज्ञापन
अधिकांश मरीज बुखार, शरीर में दर्द और मौसम से जुड़ी सामान्य बीमारियों की शिकायत लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने दवाओं के साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सुझाव भी दिए।
इंदरपुर क्षेत्र के पीएचसी और न्यू पीएचसी पर बुखार व त्वचा रोग के मरीज अधिक पहुंचे। न्यू पीएचसी बछईपुर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 45 मरीजों की जांच की। न्यू पीएचसी कसौंडर में आयुष चिकित्सक डॉ. राजेश यादव ने 20 मरीजों का उपचार किया।