{"_id":"6900fa1ed75966659f07e545","slug":"a-guide-bund-will-be-built-in-uttar-pradesh-with-a-length-of-600-meters-and-in-bihar-with-a-length-of-1500-meters-ballia-news-c-190-1-bal1001-150997-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: यूपी में 600 मीटर और बिहार में 1500 मीटर लंबा बनेगा गाइड बंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: यूपी में 600 मीटर और बिहार में 1500 मीटर लंबा बनेगा गाइड बंधा
विज्ञापन
माझी स्थित सरयू नदी पर स्थित रेल पुल।संवाद
बैरिया। दिल्ली रेल बोर्ड के निरीक्षण के बाद नवनिर्मित माझी रेल पुल पर सरयू नदी के दबाव को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश व बिहार दोनों साइड में कुल 2100 मीटर लंबा गाइड बंधा बनाया जाएगा। ऐसे में बाढ़ आने की दशा में रेल पुल को नुकसान नहीं होगा। रेल कंस्ट्रक्शन विभाग ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई है। इसका टेंडर होना बाकी है। पुल के यूपी साइड में 30.5 मीटर की दूरी पर एक पिलर व बिहार साइड में 30.5 मीटर की दूरी पर एक पिलर यानी कुल दो पिलर व पुल पर स्टील गार्डर आदि के लिए 36 करोड़ रुपये का टेंडर दो माह पूर्व हो चुका है। बाढ़ के कारण निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। फरवरी तक निर्माण कार्य पूरा करना है।
आईओडब्ल्यू मांझी चंद्रशेखर राय ने बताया कि डीपीआर भेजी गई है। टेंडर की कार्रवाई पूरी होने पर कार्य शुरू होगा। बताया कि 1500 मीटर गाइड बंधा बिहार साइड में व 600 मीटर गाइड बंधा उत्तर प्रदेश साइड में बनेगा। वहीं पुल के दोनों छोर पर एक-एक कुल दो पिलर बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे ने 36 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया है, टेंडर भी हो चुका है। एक सप्ताह में मैटेरियल व मशीनें कार्य स्थल पर आ जाएंगी। उसके बाद काम शुरू होगा।
206 करोड़ रुपये की लागत से 19 पिलर के नए पुल का निर्माण रेलवे ने एक साल पूर्व कराया था। पुल की जांच करने पहुंची गोरखपुर रेलवे टीम ने पुल में खामी बता दी थी। तब से बकुल्हा व माझी रेलवे स्टेशन के बीच एक ही लाइन पर पुराने रेल पुल के रास्ते ट्रेनों का संचालन होता है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की जांच टीम ने तकनीकी खामी की आपत्ति लगाते हुए दिल्ली के रेल मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी थी। जांच के बाद दिल्ली की टीम ने पुल के दोनों छोर पर कुल दो पिलर बनाने के साथ ही कुल 2100 मीटर का गाइड बंधा बनाने का निर्देश दिया था। हालांकि पुल का एक पिलर भी टेढ़ा हो गया था, लेकिन उस समय इंजीनियरों की टीम ने पिलर को सीधा कर दिया था।