फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A fierce battle for the post of district panchayat member

जिला पंचायत सदस्य पद पर करारी जंग

Tue, 04 May 2021 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
A fierce battle for the post of district panchayat member
बलिया। जिला पंचायत सदस्य पद के कुल 58 पदों की मतगणना सोमवार की देर शाम तक संपन्न हो गई। कुछ वार्डों में मतगणना को लेकर विवाद होने के कारण अभी स्थिति साफ नहीं है। देर रात जिला प्रशासन ने अधिकांश सीटों के परिणाम की अधिकारिक घोषणा नहीं की। हालांकि हर दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन

पांच में चार सीटों पर भासपा जीती
नगरा। जिला पंचायत चुनाव में नगरा ब्लॉक में पांच में से चार पर सुभासपा और भाजपा एक सीट पर जीत गई है। नगरा ब्लॉक में एक वार्ड संख्या 33 अनारक्षित और चार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। अनुसूचित में दो क्षेत्र महिला के लिए आरक्षित था। वार्ड संख्या 29 से धानमती, वार्ड संख्या 31 से जयराम क्रांतिकारी, वार्ड संख्या 32 से मनोज भाई, वार्ड संख्या 33 से प्रेमचंद राजभर सभी सुभासपा के अलावा वार्ड संख्या 30 से अनिता देवी भाजपा विजयी हुई।
विज्ञापन

तीनों सीटों का आया परिणाम
रेवती। जिला पंचायत वार्ड नंबर 8 से विनय कुमार मिश्र चुनाव जीते। इसके अलावा वार्ड नं 9 से मान्ती देवी व वार्ड नं 7 से सुमित्रा यादव पत्नी राजकिशोर यादव चुनाव जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पर भासपा व एक पर निर्दल को मिली जीत
सिकंदरपुर। विकास खंड पंदह के जिला पंचायत की 3 सीटों का परिणाम आ चुका है। जिसमें वार्ड नंबर 18 से संतोष कुमार चौहान भासपा वार्ड नंबर 19 से संजय सिंह भासपा एवं वार्ड नंबर 20 से हेमंवती देवी पत्नी अच्छेलाल यादव निर्दल जीते हैं।
भाजपा की इंदू पांडेय को मिली जीत
हल्दी। बेलहरी ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 56 इंदू पांडेय, 57 से विद्यावती देवी ने जीत हासिल की। जबकि वार्ड संख्या 58 से गीता सिंह जीतीं।
भाजपा को मिली एक सीट
नवानगर। जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 21 सपा समर्थित समर्थित बृजेश यादव, वार्ड नंबर 22 से ललिता चौधरी चुनाव जीतीं। जबकि वार्ड नंबर 23 से भाजपा समर्थित राम विलास राम विजयी हुए।
तीन में दो पर सपा ने जमाया कब्जा
लालगंज। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए विकासखंड मुरली छपरा के वार्ड नंबर 1, 2, 3, में समाजवादी पार्टी ने दो वार्डों पर अपना कब्जा जमा लिया। वार्ड नंबर 1 के अजय यादव और वार्ड नम्बर 2 से विनोद यादव विजयी हुए। जबकि सपा के प्रत्याशी सुधीर यादव और निर्दल प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद उर्फ मणी के बीच कुछ ही मतों को लेकर फर्क था जिसको लेकर विवाद हो गया। जिसका फैसला रिटर्निंग अफसर ने नहीं किया। इसको लेकर तू तू मैं मैं होने लगा। मौके पर उप जिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक, क्षेत्राधिकारी बैरिया आरके तिवारी के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
मुरली छपरा में दो निर्दल व एक भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत
मझौवा। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 6 से निर्दल आकांक्षा सिंह, वार्ड नंबर 5 से भाजपा समर्थित कुसुम देवी पत्नी ददन गोंड व वार्ड नंबर 4 से राजीव कुमार यादव निर्दल जीते।
तीन में एक पर भी भाजपा व सपा को नहीं मिली जीत
विकास खंड मनियर में जिला पंचायत सदस्य के तीन पद हैं और तीनों वार्डो से भाजपा व सपा को हार का सामना करना पडा। वार्ड नंबर 15 से निर्दल प्रत्याशी विजय यादव, वार्ड नंबर 16 से असगर उर्फ गुड्डू मलिक व 17 से भासपा के गुंजन राजभर जीते।
जिला पंचायत रिजल्ट को लेकर माहौल तनावपूर्ण, देर शाम तक ऊहापोह
बलिया। सोहाव ब्लॉक जिला पंचायत वार्ड नंबर 42 से सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की पत्नी रंजू देवी चुनाव लड़ रही है। इसी सीट से अन्य प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार को मतगणना पूरी होने के बाद रंजू देवी को आरओ ने विजेता माना। लेकिन कुछ देर बाद कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए दावा किया कि भासपा प्रत्याशी मंजू देवी जीती हैं। इसको लेकर हो हल्ला मचता रहा। इसके बाद आरओ नेपाल राम जिला मुख्यालय रवाना हो गए। इसी बीच सपा जिलाध्यक्ष व समर्थकों ने पीछा कर फेफना के पास उन्हें घेरे में लेते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री नारद राय भी साथ हो लिए। आरओ ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कलेक्ट्रेट पहुंचते ही फोर्स पहुंच गई। सभी लोग पंचस्थानी कार्यालय में अंदर बैठे हैं और पुलिस तैनात है। किसी को आने जाने नहीं दिया जा रहा है। देर शाम तक पंचास्थानि कार्यालय पर गहमागहमी रही।
जिला पंचायत सदस्य पद पर कई दिग्गजों के परिजन हारे, तो कुछ जीते
बलिया। जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे कई दिग्गजों के परिजनों को चुनाव में हार व जीत मिली है। मतदाताओं ने कुछ दिग्गजों को अस्वीकार कर दिया है तो कुछ पर विश्वास जताया है।
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी को वार्ड नम्बर 16 से हार का सामना पड़ा, इन्हें बसपा समर्थित प्रत्याशी असगर उर्फ गुड्डू मलिक ने उन्हें 1896 मतों से पराजित कर तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। वही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह वार्ड नंबर 12 से, जिला पंचायत सदस्य रहे जयप्रकाश यादव वार्ड नम्बर 15, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी वार्ड नम्बर 17 से, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव वार्ड नम्बर 10 से जिला पंचायत सदस्य को चुनाव लड़ रहे थे। इन्हें हार का सामना पड़ा है। वही प्रदेश के पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के पुत्र आनन्द चौधरी वार्ड नम्बर 44 से, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव की पत्नी रंजू देवी वार्ड नम्बर 42 से चुनाव जीत गईं हैं।

बीडीसी में विधायक की मां व निवर्तमान प्रमुख की हार
बेल्थरारोड। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कई राजनैतिक दिग्गजों की मतदाताओं ने हवा निकाल दी। चुनाव में इन राजनैतिक ओहदेदारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी, जिसे मतदाताओं ने न सिर्फ धूल- धूसरित कर उन्हें औकात बता दी, बल्कि उन्हें राजनीति के हाशिए पर ला दिया। बेल्थरारोड के भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया अपनी माता सूर्यकुमारी देवी की दूसरी सीट पर भी बीडीसी चुनाव नहीं जीता सके। विधायक की माता ने बीडीसी के लिए गृह ग्राम जमुआंव खामपुर से मात्र 73 मत प्राप्त कर छठें स्थान पर चली गईं। जमुआंव खामपुर के अलावा वह दूसरी सीट खारी ग्राम पंचायत से भी बीडीसी का चुनाव लडीं, किंतु असफलता हाथ लगी। इसी प्रकार बैरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल की माता शीतला देवी तेंदुआ पट्टी फरसाटार से चुनाव हार गईं। वहीं, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल भी जिला पंचायत वार्ड नंबर 27 से चुनाव हार गए। जनता ने क्षेत्र के राजनैतिक दिग्गजों को पंचायत चुनाव में नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed