फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A dream for someone is a dream come true

किसी के लिए पड़ाव तो किसी का हुआ सपना साकार

Wed, 13 May 2020 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
A dream for someone is a dream come true
बलिया। शिक्षक भर्ती परीक्षा-19 का परिणाम आते ही जिले के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के चेहरे चमक गए। वैसे तो इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है, लेकिन पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं ने ज्यादा सफलता हासिल की। जिले के बघेवा गांव निवासी विभा कुमारी मौर्या और सिसॉटर गांव की निशा गुप्ता तो महज इसकी बानगी भर हैं, जिन्होंने अपने प्रतिभा के बूते न सिर्फ इस परीक्षा को पास किया बल्कि जनपदवासियों को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बघेवा गांव निवासी विभाग मौर्या शिक्षक भर्ती परीक्षा को 126 अंकों के साथ पास कर अपने हुनर का लोहा मनवाया है। उन्होंने इससे पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 को पास कर आरक्षी के पद पर चयनित हुई थी,लेकिन परिवारिक जिम्मेदारियों के कारण पुलिस प्रशिक्षण बीच में छोड़कर उन्हें वापस घर आना पड़ा। वर्तमान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुखपुरा में गणित की शिक्षिका के पद पर कार्यरत विभा बचपन से ही मेधावी रही है। उन्होंने बीएचयू से बीएससी व एमएससी तथा वाराणसी डायट से बीटीसी की डिग्री भी हासिल की है। शिक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने से उत्साहित विभा ने बताया कि यह उनकी मंजिल नहीं, बल्कि एक पड़ाव मात्र है। आगे वह पीसीएस की तैयारी जारी रखेंगी।
विज्ञापन

इससे इत्तर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी निशा गुप्ता का कहना है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा-19 में मिली सफलता उनके जीवन में मिल का पत्थर साबित होगा। अध्यापक की नौकरी करने का सपना अब साकार होता दिख रहा है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed