फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A case of fraud has been registered against a constable posted in Darbhanga

Ballia News: दरभंगा में तैनात सिपाही पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 18 Jul 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A case of fraud has been registered against a constable posted in Darbhanga
बांसडीहरोड। न्यायालय के आदेश पर दरभंगा में तैनात सिपाही धनंजय राय के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सोनू यादव ने न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था कि वह अपने रिश्तेदार पिंटू यादव निवासी विशुनपुरा के साथ पटना के एक एकेडमी में बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे थे। तभी एक दिन एकेडमी के बाहर धनंजय राय आरक्षी बिहार विशेष शस्त्र आर्म्स पुलिस से मुलाकात हुई। झांसा देकर दो लोगों को नौकरी लगाने के नाम पर सात लाख रुपये ले लिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगाया तो पैसा वापस मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत देने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर मजबूर होकर न्यायालय में आवेदन दिया। थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed