फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A candle march was taken out to protest against the terrorist attack in Pahalgam

Ballia News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन कर निकाला कैंडल मार्च

Tue, 29 Apr 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A candle march was taken out to protest against the terrorist attack in Pahalgam
बलिया। पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया, जो चौक स्थित शहीद पार्क पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में जनपद के स्काउट/गाइड, प्रशिक्षक एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारी जिला स्काउट मास्टर अरविंद कुमार सिंह, जिला सचिव राजेश कुमार सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त निर्भय नारायण सिंह , जिला संगठन कमिश्नर स्काउट सौरभ कुमार पाण्डेय ,जिला संगठन कमिश्नर गाइड सरिता कुमारी, अरूणेन्द्र कुमार सिंह, शिवानंद शाह , नित्यानंद पांडेय ,उपेंद्र नारायण सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रेवती : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में नगर के बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के समीप भाजपा नेता भोला ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आतंकवाद मुर्दाबाद लिखी तख्तियों को हाथ में लिए प्रदर्शन में उपस्थित लोगों ने नारेबाजी की। वक्ताओं ने कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे तथा निर्दोष टूरिस्टों पर किए गए हमले को आतंकियों की कायरतापूर्ण कृत्य बताया। कहा कि इससे पूरे देश में उबाल है। मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शित किया। भाजपा के ब्लाक अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सुशील श्रीवास्तव, मुन्ना कुंवर, माझील पाण्डेय समेत अन्य कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed