{"_id":"57-93311","slug":"Ballia-93311-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पर रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पर रासुका
Ballia
Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक कांवेंट स्कूल के शिक्षक ने पिछले साल अगस्त माह में विद्यालय की ही छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। मामले में शासन के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पर रासुका लगा दिया है।
कांवेंट स्कूल की छह वर्षीय छात्रा पिछले 27 अगस्त 2012 को विद्यालय में पढ़ने के लिए गई हुई थी। विद्यालय के ही शिक्षक शशांक मिश्र ने बालिका को बहला-फुसलाकर स्कूल से कुछ दूरी पर एक खेत में ले गया। वहां बालिका का मुंह दबाकर दुराचार किया और गला दबाकर हत्या कर दी। मासूम बालिका के शव को भागड़ नाले के किनारे छिपा दिया था। काफी प्रयास के बाद बालिका के चप्पल के आधार पर शव को बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले के आरोपी शशांक मिश्र को चालान कर दिया था। आठ माह बाद गुरुवार की रात पुलिस ने दरिंदे शिक्षक पर शासन की स्वीकृति मिलने के बाद रासुका लगाने की जानकारी दी। बैरिया सीओ विनय चंद्रा ने बताया कि बालिका के साथ बलात्कार के आरोपी पर रासुका लगाने की प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही थी। शासन के निर्देश पर शुक्रवार की रात आरोपी पर रासुका लगा दिया गया है।