फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

Sat, 30 Mar 2013 05:31 AM IST
Ballia
Ballia Updated Sat, 30 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के सवरूपुर (दलित बस्ती) गांव में गुरुवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका की मां प्रमिला देवी की तहरीर पर सास-ससुर और पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत हुआ है। इस मामले में पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। विवाहिता की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चरचा हो रही है।
विज्ञापन

मऊ जनपद के कसारा गांव निवासी छोटेलाल राम ने अपनी पुत्री खुशबू (20) की शादी 21 अगस्त 2012 को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरूपुर निवासी शिवनाथ राम के पुत्र दीपक के साथ कराई थी। गुरुवार की रात खुशबू के ससुर शिवनाथ ने मायके वालों को फोन पर बताया कि बहु के पेट में दर्द हो रहा था। वो लोग उसका इलाज कराने गए लेकिन उसकी मौत हो गई। यह सुनकर रात में ही खुशबू की मां प्रमिला अन्य महिलाओं के साथ सवरूपुर गांव आ गई और बेटी का शव देखकर धाडे़ं मारकर रोने लगी। मायके पक्ष के लोगों ने शुक्रवार की सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल जेबी सिंह सवरूपुर गांव पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। तहरीर में लगाए गए आरोप के बाद मृतका के पति दीपक ने बताया कि गुरुवार की रात फोन से बात करने को लेकर डाटे जाने से क्षुब्ध होकर खुशबू फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। उधर मृतका की मां का आरोप है कि मेरी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं की है, उसकी बाइक और 25 हजार रुपये के लिए हत्या की गई है। पुलिस ने विवाहिता की मां की तहरीर पर सास धर्मावती देवी, ससुर शिवनाथ और पति दीपक कुमार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed