फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   खूनी हुईं सड़कें, हादसों से मच गया कोहराम

खूनी हुईं सड़कें, हादसों से मच गया कोहराम

Sat, 16 Mar 2013 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Sat, 16 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। हादसे दर हादसों से शुक्रवार को जिले में हाहाकार मचा रहा। 24 घंटे के भीतर अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में जहां युवक समेत दो की मौत हो गई वहीं कुल 14 लाेग घायल हो गए।  घायलों में से कुछ का प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं हालत गंभीर होने पर अन्य को जिला अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन

नगरा। क्षेत्र के सिसवार कला चट्टी के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय सुनील कुमार की मौत हो गई। सिकदंरपुर थाना क्षेत्र के सिकिया गांव निवासी सुनील गुरुवार को अपने ननिहाल रसड़ा थाना क्षेत्र के सवरूपुर गांव गया हुआ था। शुक्रवार की सुबह वह अपनी बाइक से अपने गांव सिकिया आ रहा था। इसी बीच सिसवार चट्टी के पास उसे किसी वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे उसके मौके पर ही मौत हो गई। ज्ञात हो कि मृतक के बड़े भाई की भी कुछ साल पहले सड़क हादसे में ही मौत हो गई थी। फिर घर वालों की रजामंदी से सुनील की शादी विधवा भाभी से कर दी गई थी। सुनील के दो बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

नगरा संवाददाता के अनुसार, नगरा-भीमपुरा मार्ग के चचयां स्थित पेट्रोल टंकी के पास शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गई चंदादेवी(70) पत्नी विश्वकर्मा शर्मा को बाइक ने धक्का मार दिया। जिससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे पीएचसी नगरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया। वहीं मौका पाकर बाइक सवार फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के कासिमाबाद मार्ग पर शुक्रवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें एक छात्रा समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर इनमें से एक को मऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
पहली घटना कासिमाबाद मार्ग के पास हुई। लल्लन सिंह(38) पुत्र पारस नाथ निवासी सरदारपुर अपने गांव से साइकिल पर सवार होकर रसड़ा की तरफ आ रहे थे। अखनपुरा गांव के पास उन्हें डीसीएम ने चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर सीएचसी चिकित्सकों ने उन्हें मऊ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर सिलहटा इंटर कालेज के पास हुए हादसे में छात्रा और युवक घायल हो गए। छात्रा सोनी राय(22) पुत्री जयराम राय गाजीपुर जिले के भावरपोल थाना क्षेत्र स्थित अवरूपुर की रहने वाली है। दोपहर में हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद वह गांव के ही अशोक सेठ(36) पुत्र काशीनाथ वर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरी घटना नवीन कृषि मंडी के पास अपराह्न 12 बजे हुई। ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में गाजीपुर के भावरकोल थाना क्षेत्र स्थित पंडितपुरा निवासी विजय यादव(25) पुत्र हरिशंकर और भरौली बलिया निवासी सनोज कुमार पटेल(28) पुत्र बुद्धिराम सिंह पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।
बांसडीह। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में ट्रक व टेंपो की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। घटना में टेंपो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर आरोपी ट्रक चालक के न पकड़े जाने से क्षेत्रीय लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने विरोधस्वरूप चक्काजाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन अधिकारी ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
राजपुर चट्टी के पास शुक्रवार सुबह सवारियों से भरा टेंपो कसबा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुुंचे और घायलों को बाहर निकाला। टेंपो पर सवार राजपुर ग्राम निवासी सुरेंद्र(30) पुत्र बिहारी, अजय गोड़(40) पुत्र परशुराम, राजेश साहनी(45) को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजवाया। इसी बीच मौका पाकर आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि घायलों को सहायता राशि प्रदान की जाए। साथ ही आरोपी चालक को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। सूचना पाकर एसडीएम एसडीएम नरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। तब कहीं जाकर लोग चक्काजाम खत्म करने को राजी हुए। प्रदर्शन करने वालों में सर्वजीत सिंह, मंटू, बाबू सिंह, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
रामपुरकोड़हरा (सं.)। दोकटी और बैरिया थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में अधेड़ समेत चार लोग घायल हो गए। इन्हें सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर अधेड़ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा निवासी राजेश यादव(30) और करन छपरा निवासी भुवनेश्वर सिंह(60) गुरुवार रात बाइक पर सवार होकर बलिया से लौट रहे थे। बैरिया क्षेत्र के चिड़ैया मोड़ पर अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। इससे बाइक असंतुलित होकर पलट गई। घटना में दोनों घायल हो गए। भुवनेश्वर के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। आननफानन में घायलों को सीएचसी ले जाया गया। बाद में अधेड़ को जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर दोकटी थाना क्षेत्र में हुए हादसे में भी बाइकसवार दो युवक घायल हो गए। 24 साल का पवन यादव और 22 वर्षीय सोनू यादव रामपुरकोड़हरा ग्राम पंचायत के कृष्णानगर मेें रहते हैं। गुरुवार रात में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। लक्ष्मण छपरा गांव के पास रास्ते में एक सियार आ गया और बाइक पलट गई। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान दशरथ यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भेजवाया। बताया गया कि हादसे में पवन को ज्यादा चोटें आईं हैं।

जीप ने मारा धक्का
बलिया। नगर के शीश महल स्थित बैरिया स्टैंड के पास जीप पर दोकटी थाने की दलनछपरा निवासी निर्मला देवी (25) पत्नी सुनील पटेल बैठी थी। इसी बीच पीछे से एक जीप ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed