फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रिवाल्वर सटाकर व्यापारी से लूटे 1.30 लाख रुपये

रिवाल्वर सटाकर व्यापारी से लूटे 1.30 लाख रुपये

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुरेमनपुर। बलिया-छपरा रेल मार्ग पर स्थित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में हथियारबंद तीन बदमाशों ने रिवाल्वर सटाकर एक नील कारोबारी से एक लाख 30 हजार रुपये नकद लूट लिए। इस दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में गोलियां दागी और बाइक से फरार हो गए। शनिवार को सायंकाल स्टेशन परिसर में हुई दुस्साहसिक वारदात के बाद भगदड़ मच गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी पुलिस ने दो उपनिरीक्षक ने क्षेत्र में नाकेबंदी कराकर छानबीन शुरू करा दी, लेकिन उनका कहीं अता-पता नहीं चल सका। पीड़ित व्यापारी ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जीआरपी थाने में सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय अंतर्गत शहर के गुदरी बाजार निवासी नील व्यवसायी सलाउद्दीन एवं अदरक व्यवसायी गुड्डू रानीगंज एवं बैरिया बाजार में बकाया वसूली करने के बाद सुरेमनपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। दोनों कारोबारी पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन चार बजे आने ही वाली थी कि अचानक स्टेशन परिसर में तीन सशस्त्र लुटेरे घुस गए। अंदर पहुंचकर उन लोगों ने कारोबारियों की पहचान की और उनके दिखते ही लुटेरे सलउद्दीन की कनपटी पर रिवाल्वर सटा दिए और आतंकित कर उसके पास से एक लाख 30 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान मौका पाकर दूसरा कारोबारी वहां से फरार हो गया। मजे की बात यह रही कि रेलवे स्टेशन पर भीड़ के बीच बेखौफ लुटेरे घटना को अंजाम दिए और फायरिंग कर दहशत फैलाया। फिर वहां से भागने में भी कामयाब हो गए। घटना को वहां मौजूद सैकड़ों लोग खामोशी के साथ देखते रहे। उधर, स्टेशन पर भगदड़ मचने की वजह से जीआरपी के जवान भी घटना स्थल पर पहुंच गए, लेकिन तब तक लुटेरे वारदात को अंजाम दे चुके थे। घटना के बाद जीआरपी के जवानोें ने बैरिया थाने को इसकी सूचना दी। इलाके की नाकेबंदी कर पुलिस लुटेरों की धरकपड़ में जुटी हुई है। जीआरपी थानाध्यक्ष रामविलास यादव ने बताया कि अभी तक पीड़ित कारेाबारी की तहरीर नहीं मिली है, लेकिन घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed