फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गंगा महाआरती में उमडे़ हजारों लोग

गंगा महाआरती में उमडे़ हजारों लोग

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। पतित पावनी गंगा के किनारे कार्तिक माह के एकादशी पर्व पर शनिवार को अहले सुबह कीनाराम बाबा घाट पर गंगा भक्त रामदल के नेतृत्व में विशाल गंगा महाआरती, दीपदान एवं गंगा पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु घाट पर पहुंच कर गंगा महाआरती और दीपदान में सहभागिता निभाई।
विज्ञापन

गंगा महाआरती के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एबी राजामौली सपत्नीक उपस्थित होकर गंगा का पूजन किया। इसके बाद वाराणसी से आए विद्वान पंडितों द्वारा गंगा की आरती मंत्रोच्चार के द्वारा की गई। घाट पर उपस्थित हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाओं ने दीप जलाकर पूरे घाट को जगमग कर दिया। मानों ऐसा लग रहा था कि धरती पर आसमान से तारे उतर आए हों। इस दौरान गंगा मां की आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही भगवान के कृष्ण और राधा की भव्य झांकी भी सजाई गई थी जो आकर्षक का केंद्र रही। आरती में पहुंची जिलाधिकारी की पत्नी ने गंगा किनारे स्थित हरिशंकरी मंदिर व गंगा घाट पर दीप प्रज्ज्वलित किया। गंगा आरती में पधारे विशिष्ट अतिथि रामबालक बाबा को जिलाधिकारी ने माला पहनाकर संत समाज की प्रतिष्ठा बढ़ाने में अपना योगदान दिया। गंगा भक्त रामदल के अध्यक्ष अंबिका चौधरी, निर्मल कुमार उपाध्याय, रामेश्वर जी ने जिलाधिकारी, रामबालक बाबा व गोपाल दास बाबा को माला पहनाकर स्वागत किया और रामबालक बाबा व जिलाधिकारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। रामदल के अध्यक्ष श्री चौधरी ने गंगा को स्वच्छ रखने और पर्यावरण की शुद्धता बनाएं रखने का आह्वान किया। इस मौके पर परशुराम, विनोद, लक्ष्मण सिंह, पिंटू दुबे, रामेश्वर, मोहन जी, मदन जी, सोनू, अनिल्र, मोती बाबू, केदार जी, भोला काका, रामजी, मान सिंह, छोटू, मंगरू, रवि, रमाकांत, अशोक, भरत आदि की सहभागिता सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed