फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सपाइयों ने केक काट नेता जी के दीर्घायु की की कामना

सपाइयों ने केक काट नेता जी के दीर्घायु की की कामना

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 74वां जन्म दिन पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने 51 किग्रा का केक काटकर खुशी का इजहार किया और सपा सुप्रीमो के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने इस दौरान गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मुल्क में समाजवादी परचम लहराने के लिए मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाना अपरिहार्य हो गया है। हम सब अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को केंद्रीय सत्ता के शीर्ष पर पहुंचाने का तोहफा देने का संकल्प लेते हैं और उनके दीर्घ जीवन की कामना करते हैं। कहा कि मुलायम सिंह को केंद्रीय सत्ता की बागडोर सौंपने में सफल हो गए तो समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का सपना साकार हो उठेगा। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश चौधरी पप्पू, यशवीर सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, हरेंद्र सिंह, सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, मतलूब अख्तर, नंद गोपाल गुप्ता, शिवजी त्यागी, रघुपति, जमाल आलम, परमात्मा पांडेय, अरूण कुमार यादव, शैलेश यादव, भगवान शंकर चौधरी, नंद किशोर शर्मा, राधेश्याम सिंह, पदुम गुप्ता, हरेंद्र गोंड, राजकुमार पांडेय, भीम यादव, पारसनाथ यादव, वंशीधर यादव, अवध नारायण यादव, बृजेश यादव, रविंद्र, अवधेश यादव, बब्बन गिरी, राकेश यादव आदि मौजूद रहे। उधर सपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर भगवान शंकर चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे से खुशियां बांटी। इस मौके पर लल्लन चौधरी, रूदल चौधरी, रामनाथ यादव, जहीर खां, गुड्डू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed