{"_id":"57-81398","slug":"Ballia-81398-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट को लेकर हंगामा
Ballia
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुरेमनपुर। शादी विवाह और लगन शुरू होते ही सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के काउंटरों पर टिकट के लिए मारामारी मचने लगी है। बुधवार की सुबह टिकट के लिए कई यात्रियों ने जमकर बवाल काटा। कुछ देर तक चले हंगामे के बाद लोगों के समझाने-बुझाने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर आए दिन मारामारी की नौबत बनी रहती है। जिससे यात्रियों की ट्रेन या तो छूट जा रही है या फिर बिना टिकट लिए ही यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर वर्षों से एक ही टिकट काउंटर से यात्रियों को टिकट दिया जा रहा है। इसके लिए यात्री व व्यापार मंडल के लोग कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं।
रेल प्रशासन आश्वासन के बाद भी आज तक टिकट काउंटर नहीं बढ़ाया गया। अलबत्ता स्टेशन के नजदीक एक निजी टिकट काउंटर खुल गया। मौजूदा समय में शादी-विवाह का लगन शुरू हो चुका है साथ ही छठ व दीपावली करके लोग अपने नौकरी व पेशे के लिए जाने लगे हैं।
घटना के बाद जीआरपी पुलिस भी हाथ खड़ा कर लेती है। आलम यह है कि भीड़ और बवाल के कारण यात्री बिना टिकट यात्रा करने को मजबूर हैं। जबकि दर्जनों यात्री टिकट के अभाव में अपनी यात्रा स्थगित कर रहे चुके हैं। ऐसे में यात्री व व्यापार मंडल के लोगों ने रेल प्रशासन से टिकट काउंटर बढ़ाने की गुहार लगाई है।