{"_id":"57-81107","slug":"Ballia-81107-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी ट्रेन के नियमित परिचालन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी ट्रेन के नियमित परिचालन की मांग
Ballia
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्थरारोड। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला मंत्री काशीनाथ जायसवाल ने महाप्रबंधक एनईआर से बलिया-मऊ-देवरिया और गोरखपुर के मध्य सवारी ट्रेन के नियमित परिचालन की मांग की। उन्होंने कहा कि नई ट्रेन सेवा से संबंधित भू-भाग की जनता लाभान्वित होगी। इससे रेल विभाग के राजस्व में इजाफा होगा।
उन्होंने कहा कि बलिया व आसपास के जिले से भारी संख्या में लोग देवरिया व गोरखपुर की यात्रा करते हैं। लेकिन दिन में सुविधा जनक ट्रेन सेवा न होने के चलते लोगों को सड़क यातायात का सहारा लेना पड़ता है। रोजाना व्यापारी, छात्र व नौकरी पेशे से जुड़े लोगों का बलिया व गोरखपुर के बीच आना-जाना लगा रहता है। सीधी ट्रेन सेवा के अभाव में यात्रियों को समय-श्रम आैर अर्थ की चपत लगती है। कहा कि प्रस्तावित नई सवारी ट्रेन को नियमित रूप से सुबह व शाम गोरखपुर व बलिया से ऐसे समय पर चलाया जाए जो गंतव्य पर 10 से 11 बजे तक पहुंच जाए। इससे दिन में अपना कार्य निपटाने के बाद यात्रियों को गंतव्य पर वापस लौटने में सुविधा होगी। काशीनाथ जायसवाल ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नई ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है।