{"_id":"57-81011","slug":"Ballia-81011-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बीते, हत्यारे गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बीते, हत्यारे गिरफ्त से बाहर
Ballia
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सपा नेता तथा ढोरीडीह के पूर्व प्रधान को शुक्रवार की दोपहर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह ने 24 घंटे के अंदर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। समयावधि बीत जाने के बाद भी हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि पुलिस के मुताबिक हत्यारोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ढोरीडीह निवासी सपा नेता और पूर्व प्रधान शिवानंद उर्फ छट्ठू शुक्रवार की दोपहर गांव की एक पंचायत करने के बाद किसी कार्य के लिए बंशी बाजार जा रहे थे। इसी बीच ढोरीडीह व हड़सर के बीच अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या की खबर पर पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और वहां उपस्थित मृतक नेता के समर्थकों को 24 घंटे के अंदर हर हाल में हत्यारों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। आश्वासन के मुताबिक 24 घंटे बीत गए, लेकिन हत्यारों का पता नहीं चल सका। इससे लोगों में पुलिस के विरुद्ध आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि यदि सपा नेता के हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा। लोगों की मानें तो सपा नेता की हत्या पुरानी रंजिश या राजनीति से प्रेरित होकर की गई है। इस संबंध में सीओ सिकंदरपुर नितेंद्र ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए आशंका के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।