{"_id":"57-81008","slug":"Ballia-81008-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने घंटों की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने घंटों की लूटपाट
Ballia
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुरेमनपुर (बलिया)। रेवती थाने के नारायणगढ़ में शुक्रवार की रात डकैतों ने एक घर पर धावा बोल महिलाओं-पुरुषों को बंधक बनाया और घंटे भर लूटपाट के बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने घर की उत्तर दिशा में स्थित खेत से बक्सा और सूटकेस बरामद किया। हालांकि पुलिस ने डकैती की तहरीर के बाद भी तीन के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
आरपीएफ से रिटायर्ड हरेराम यादव अपने दरवाजे पर सो रहे थे। महिलाएं अंदर लेटी थीं। रात करीब 12 बजे 15 की संख्या में नकाबपोश डकैतों ने धावा बोला। दरवाजे पर सोए हरेराम को वे लोग हथियार से आतंकित कर घर के अंदर ले गए। डकैतों ने घर में सोई विनोद की पत्नी देवंती देवी, मनोज की पत्नी अनीाशा देवी, अशोक पत्नी ज्ञांती देवी को जगाकर उनकी कनपटी पर हथियार सटा दिए। फिर सभी को बंधक बना लिया। इस बीच छत के रास्ते 10 की संख्या में डकैत आंगन में उतर आए। डकैतों ने इत्मीनान से एक-एक कमरे की तलाशी ली। उन्होंने हजारों की नगदी, तीन लाख से अधिक के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान समेट लिया। दो बक्से और पांच अटैची भी वे साथ लेते गए। घर से बाहर निकलने के बाद डकैतों ने आतंकित करने के लिए फायरिंग की और असलहा लहराते दियारे की तरफ भाग निकले। महिलाओं ने बताया कि लूटपाट के बाद जब वे सुबह किसी तरह बंधन से मुक्त हुईं तो शोर मचाया। परिजनों ने तीन डकैतों की पहचान की है। सुबह सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस टीम ने मौके से गोली का खोखा, खेत से टूटा बक्सा और सूटकेस बरामद किया है। एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला चोरी का है। इसलिए तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ बैरिया विनय चंद्रा ने बताया कि गोली का खोखा मिलने पर छानबीन की जा रही है। विवेचना में साफ हो गया कि लूटपाट के दौरान गोली चली है तो डकैती का मामला दर्ज कर लिया जाएगा।