{"_id":"57-80634","slug":"Ballia-80634-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी को जा रहे 18 पशु पकड़े, तीन तस्कर बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी को जा रहे 18 पशु पकड़े, तीन तस्कर बंदी
Ballia
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरहीं। बिहार बार्डर से पश्चिम बंगाल जा रहे डीएसीएम में लदे 18 पशुओं को भरौली पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने पकड़ िलया। पशुओं से लदे डीसीएम को पुलिस ने रोका, लेकिन चालक बैरिकेडिंग तोड़कर पास खड़े ठेले को धक्का मारकर भागने लगा। पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने पीछा कर बिहार सीमा पर उसे पकड़ लिया।
सिपाहियों को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि एक डीसीएम से पशुओं काे वध के िलए ले जाया जा रहा है। उसके आगे कार से पुलिस का लोकेशन जानने के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है। सूचना मिलते ही पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और जैसे ही डीसीएम भरौली पिकेट पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने उसे रोका, लेकिन डीसीएम यातायात बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर बिहार सीमा से पशुओं से लदे डीसीएम व उसकी पेट्रोलिंग कर रही अल्टो को कब्जे में ले लिया। अल्टों में तीन पशु तस्कर आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के राजपुर सिकरौड के अतीउल्लाह पुत्र स्व. नसीम अहमद, फूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा निवासी अली उल्लाह पुत्र शोएब, सरायमीर थाना क्षेत्र के खेतेपुर के मुहम्मद तवरेज पुत्र अली हमीद को गिरफ्तार कर लिया। समाचार लिखे जाने तक पशुओं के सुपुर्दगी की कार्रवाई चल रही थी। नरहीं थानाध्यक्ष शोभनाथ यादव ने बताया कि गोवध को जा रहे 18 मवेशियों को बरामद किया गया है। जिसमें से 14 गाय व चार बैल हैं। एक गाय की डीसीएम में ही घायल होने से मौत हो चुकी थी। तीन तस्करों के साथ डीसीएम व अाल्टो का चालान कर दिया गया।