{"_id":"57-80508","slug":"Ballia-80508-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारियों का आना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु व्यापारियों का आना शुरू
Ballia
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। ददरी मेले से पूर्व लगने वाले नंदीग्राम मेले में नगर पालिका का कार्य तेज हो गया है। पशु व्यापारी भी अब अपने मवेशियों के साथ आने शुरू हो गए हैं। रविवार को पशु मेले को अंतिम रूप देने में नगर पालिका के कर्मचारी जुटे रहे। पशु मेले के लिए रास्ते एवं नपा कैंप को बनाने की कवायद पूरे दिन चलती रही।
नगर के शिवरामपुर घाट से सटे लगने वाले नंदी ग्राम मेले में हर साल की तरह से इस बार जिले के साथ ही गैर प्रांतों से मवेशियों का आना शुरू हो गया है। 13 नवंबर से लगने वाले नंदीग्राम पशु मेले के लिए रास्ते का निर्माण शुरू करा दिया गया है। नगर पालिका के अवर अभियंता राधेश्याम सिंह की देखरेख में नंदी ग्राम में नपा कैंप के लिए टेंट भी लग गए हैं। नगर पालिका के पशु मेला कैंप को बनाने का काम तेजी से चलता रहा। इस पशु मेले में बिहार, हरियाणा, पंजाब, चंपारण, मोतीहारी, आजमगढ़ गया, जौनपुर आदि जगहों से मवेशी आते हैं।