{"_id":"57-80500","slug":"Ballia-80500-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरगंज नई बस्ती में परिवार को बंधक बनाकर डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरगंज नई बस्ती में परिवार को बंधक बनाकर डकैती
Ballia
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज नई बस्ती में हथियारबंद डकैतों ने एक घर में धावा बोलकर परिवार के लोगों को बंधक बनाया और जमकर लूटपाट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही डकैतों की घेराबंदी की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। घटना के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है।
शनिवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज नई बस्ती निवासी जमील पुत्र नसीरूद्दीन के घर सशस्त्र डकैतों ने धावा बोल दिया। 15 की संख्या में डकैतों ने हथियार दिखाकर और मारपीट कर सभी को बंधक बना लिया। फिर इत्मीनान के साथ घर में रखा बेटी पिंकी व गुड़िया का सारा सामान एवं आभूषण आलमारी व अटैची आदि से निकाल लिया। बेखौफ डकैतों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद घर में रखी दही भी खाई। डकैतों के जाने के बाद दहशतजदा पीड़ितों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच। वहां की स्थिति देख अवाक रह गए। किसी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने डकैतों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।