{"_id":"71061","slug":"Ballia-71061-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद लुटेरों ने बाइक, मोबाइल और नगदी लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारबंद लुटेरों ने बाइक, मोबाइल और नगदी लूटे
Ballia
Updated Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। स्थानीय थाना क्षेत्र के रोहुआ-सराक मार्ग पर ढेलहवा बाबा के स्थान के पास रविवार की रात बाइक सवार लुटेरों ने साउंड सर्विस संचालक प्रमोद गुप्ता की बाइक, मोबाइल व दो हजार रुपये नगदी लूटकर फरार हो गए। सरेराह दुस्साहसिक वारदात से इलाके में दहशत व्याप्त है। पीडि़त की सूचना पर रात में ही एसपी, एएसपी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस लुटेरों की धरपकड़ में जुट गई, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं मिला। दुबहर पुलिस ने रामपुर टिटिही गांव के पास से एक पैशन बाइक बरामद की है। जिसे लुटेरों द्वारा लूट की घटना के दौरान इस्तेमाल किया जाना बताया जा रहा है। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता रविवार की रात क्षेत्र के पुरासा निवासी साउंड सर्विस दुकान के संचालक राजकुमार गुप्ता की रोहुआ स्थित दुकान पर दावत में शामिल होने गया था। वह उधर से रात्रि करीब 10 बजे सराक निवासी मित्र विनोद के साथ चला और उसे उसके गांव छोड़कर आ रहा था। अभी वह ढेलहवा बाबा के पास पहुंचा था कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और उसे ओवरटेक कर घेर लिया। बदमाशों ने बिना कुछ कहे उसके गाल पर थप्पड़ जड़ने के साथ ही बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद एक बदमाश ने पास रखे कुल्हाड़ी से प्रमोद को काटने की धमकी दी। भयभीत होकर उसने बदमाशों को हीरोहोंडा डीलक्स यूपी 60 एल 8533, मोबाइल व नकद 2000 रुपये दे दिए। घटना के बाद प्रमोद सराक गांव की ओर शोर मचाते हुए भागा। उसका शोर सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद बांसडीहरोड पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही दुबहर, हल्दी पुलिस ने नाकेबंदी कर छानबीन शुरू कर दी। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी, सीओ बांसडीह सहित आलाधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुबहर एसओ रामजतन वरुण ने बताया कि रात में रामपुर टिटिही के पास एक पैशन बाइक बरामद हुई है, जो बदमाशों की है। बाइक दुबहर थाने में है। बताया कि शीघ्र ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन