{"_id":"62618","slug":"Ballia-62618-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब दुकान के विरोध में ग्रामीण उतरे सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब दुकान के विरोध में ग्रामीण उतरे सड़क पर
Ballia
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा गांव के बीच एक सप्ताह पूर्व खुले देशी शराब की दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर रविवार को सुबह में सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए। उन्होंने घंटों नारेबाजी की तथा शासन-प्रशासन की बखिया उधेड़ी। उग्र ग्रामीणों को ग्राम प्रधान ने इस मामले में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन पर किसी प्रकार ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि वे किसी भी कीमत में गांव में शराब की दुकान नहीं चलने देंगे।
कोतवाली क्षेत्र में मुंडेरा गांव में देशी शराब की दुकान के विरोध में हाथों में लाठी-डंडा लेकर सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए। इस दौरान ग्रामीणों ने घंटों बवाल काटा तथा शासन-प्रशासन की भर्त्सना की। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकान के खुलने से गांव का पूरा माहौल चौपट हो जाएगा। अराजकता एवं अपराध में इजाफे के साथ ही गांव के युवाओं का भविष्य भी अंधकार में होगा। पिछले दिनों ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन से मिलकर उन्हें इस बाबत ज्ञापन सौंपा था। जिसमें ग्रामीणों ने उक्त दुकान को हटाकर अन्यत्र खोलने की मांग की थी। लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा और रविवार की सुबह वे लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर गए।
दुकान के विरोध में प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों ग्रामीणों में प्रमुख रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रशांत वर्मा उर्फ पिंटू, सूर्यबली राजभर, हीरा राजभर, आशुतोष शर्मा, उमाशंकर शर्मा, डा. संतोष गुप्ता, जोगिंदर ठाकुर, लाल परिखन शर्मा, मुन्नी राम, हरेराम शर्मा, गयाशुद्दीन अंसारी, बादशाह अहमद, चंद्रभूषण उपाध्याय, अशोक शर्मा, लल्लन शर्मा, तेज बिहारी गुप्ता, जमशेद अहमद, प्रकाश चंद्र गुप्ता, हरींद्र, रमेश चंद्र, राजू, पप्पू, राधेश्याम, राधे, प्रेमचंद्र खरवार, जुगेश, हरेराम, ढेपी गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।