फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रेखा, रेनू और संजू के सपनों को लगे पर

रेखा, रेनू और संजू के सपनों को लगे पर

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। मदर्स-डे के अवसर पर जिले के विभिन्न हिस्सों से आई तीन प्रसूताओं ने महिला अस्पताल में अपने नौनिहालों को जन्म देकर मातृत्व सुख को प्राप्त किया। बच्चों को जनने वाली माताओं का बस एक ही सपना अपने दिल में सजाए हुए है कि उनका लाडला अपने देश का नाम ऊंचा करे।
विज्ञापन

मदर्स-डे पर जिला महिला अस्पताल में 13 मई को सबसे पहले बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पीपरपाती गांव निवासी कृष्णा सुनार की पत्नी रेखा देवी ने एक बालिका को जन्म दिया। मातृत्व से अभिभूत प्रसूता ने बताया कि अपनी बच्ची को वह अच्छी तालिम के बलबूते ऊंचे से ऊंचे मुकाम तक पहुंचाना चाहती हैं। देश की अन्य बेटियों की भांति वह कल्पना चावला, प्रतिभा पाटिल सरीखी ऊंचाईयों पर पहुंचाना चाहती हैं। इसी क्रम में बक्सर से आईं विनोद प्रसाद की पत्नी रेनू देवी ने 6.35 बजे से पुत्र को जन्म दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपने लाड़ले को सभी प्रकार की शिक्षा देकर इंजीनियर या फिर प्रशासनिक अधिकारी बनाना चाहती हैं। जबकि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी संतोष कुमार की पत्नी संजू को 6.30 बजे एक पुत्र प्राप्त हुआ। जिसे लेकर वे काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने बताया कि भले ही बेटे-बेटियों में कोई अंतर न हो, लेकिन समाज में लोग आज भी अपने बेटे को कुल का दीपक मानते हैं। वह अपने लड़के को एक इमानदार अफसर बनाना चाहती हैं। जो देश के साथ समाज को भी एक नई दिशा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed