फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ढिबरी से दो दर्जन रिहायशी झोपड़ी खाक

ढिबरी से दो दर्जन रिहायशी झोपड़ी खाक

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुरकोड़रहा। दोकटी थाने के रामपुरकोड़रहा ग्राम पंचायत अंतर्गत बाबू के डेरा गांव में गुरुवार की देर रात ढिबरी गिरने से आग लग गई। जिसमें दो दर्जन से अधिक रिहायशी झोपड़ी समेत उसमें रखा जेवरात समेत लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचा अगिभनशमन वाहन एवं ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन

बाबू के डेरा गांव में गुरुवार की रात कुर्मी बस्ती के लोग प्रतिदिन की तरह भोजन करने के बाद गहरी निंद्रा में सो रहे थे। इसी बीच देर रात सुमित्रा देवी के रिहायशी आवास में बिल्ली ने जलती ढिबरी को गिरा दिया। जिससे चारों ओर आग फैलने से सुमित्रा के रिहायशी मड़हे में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते की देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धीरे-धीरे आसपास के परमात्मा चौधरी, नारद चौधरी, पंकज चौधरी, सुदामा चौधरी, मुन्ना चौधरी, सुनील चौधरी, बर्मेश्वर चौधरी, मनोज चौधरी, राहुल चौधरी, ईश्वर दयाल, काशीनाथ, अशोक, श्याम बिहारी, दिनेश, अंगद यादव, राजकिशोर चौधरी, संजू देवी, रेखा देवी, जितेंद्र चौधरी, आदि की रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। आग बुझाने के चक्कर में मनोज चौधरी व मुन्ना चौधरी गंभीर रूप से झुलस गए। जिसका इलाज जय प्रकाश नगर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। साथ ही झोपड़ी में रखा 30 नकदी, जेवरात, सैकड़ों कुंतल गेहूं, मक्का, तेलहन समेत लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंच क्षेत्रीय लेखपाल राम प्रसाद, दोकटी थानाध्यक्ष रामाश्रय भारती व ग्राम प्रधान दशरथ यादव ने पीड़ितों का हालचाल जाना। साथ ही हर संभव मदद दिलाने का अश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed