फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बिजली गुल रहने से दो दर्जन गांवों में अंधेरा

बिजली गुल रहने से दो दर्जन गांवों में अंधेरा

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बेरूआरबारी। स्थानीय विकास खंड में विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने के कारण हजारों लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। लोग गर्मी के मौसम में बिजली न रहने से बिलबिला रहे हैं। सर्वाधिक मुश्किलों का सामना ग्रामीणों को रात के समय करना पड़ रहा है। जहां विद्युतापूर्ति के अभाव में लोग लगातार अनिद्रा के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे का रोस्टर ध्वस्त होता नजर आ रहा है। रात 12 बजे के बाद बिजली का दर्शन नहीं होता। इसके बाद प्रत्येक घंटे आने-जाने का सिलसिला जारी है। सुबह 10 बजे पुन: बिजली के चले जाने के बाद आधी रात के समय ही दीदार हो पाता है। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लाक के सुखपुरा, अपायल, सुल्तानपुर, हरिपुर, भोजपुर, कुम्हिया, खड़ैला, शिवपुर, भंवरपुर, तपनी, नूरपुर, मिड्ढा, करम्मर, बेरूआरबारी, धनिधरा, करिहारा, असेगा, धनवती, धरवलिया, सूर्यपुरा, ज्ञानपुर, बरवां, गांधीनगर, जगदीशपुर, बैसहां समेत अन्य करीब दो दर्जन गांवों में लोगों को भीषण गर्मी में बिजली के अभाव में बिलबिलाने की विवशता है। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि अन्य क्षेत्रों के भांति बेरूआरबारी ब्लाक में भी दो शिफ्टों में बिजली आपूर्ति नहीं की जाती तो ग्रामीण कभी भी उपकेंद्र का घेराव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed