फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मछली मारतेे हिस्ट्रीशीटर को मार डाला

मछली मारतेे हिस्ट्रीशीटर को मार डाला

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांसडीह/मनियर (बलिया)। चोरी से मछली मार रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश की ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार की रात बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मल्लाहीचक छाड़न में ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार अधेड़ का साथी भी बना। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सुबह मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन निवासी शंकर यादव (40) रात को खाना खाने के बाद छह साथियों को लेकर मछली मारने पहुंच गया था। इसकी खबर लगने पर बिजलीपुर के पहुंचे दर्जनों लोग आक्रोशित हो गए। सभी दौड़ते हुए आए और शंकर को लाठी-डंडे से पीटने लगे।
विज्ञापन

शंकर को इस कदर पीटा कि उसकी सांस उखड़ गई। शंकर के साथ ही ग्रामीणों ने उसके साथी मनियर के ही नवकागांव निवासी देवेंद्र राम (35) पुत्र रामाशीष राम की भी धुनाई की। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। शंकर के पिता साधु चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की हत्या का आरोप बिजलीपुर के नौ लोगों पर लगाया है। आरोप के मुताबिक पुरानी रंजिश में आरोपियों ने साधु के बेटे की हत्या गांव में ही खेत से ले जाकर कर दी और शव को छाड़न के पास फेंक दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली निरीक्षक रामकृपाल भारती ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed