{"_id":"62296","slug":"Ballia-62296-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने नंदी की प्रतिमा तोड़ी, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने नंदी की प्रतिमा तोड़ी, आक्रोश
Ballia
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा (सं.)। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित शिवमंदिर के नंदी बाबा की प्रतिमा को बुधवार की रात्रि में अराजकतत्वों द्वारा तोड़ दी गई। इसको लेकर श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है।
बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्थित शिवमंदिर के नंदी की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब मंदिर में पूजा करने भक्त पहुचे तो नंदी की प्रतिमा टूटी देख भौचक रह गए। इस घटना की खबर धीरे-धीरे पूरे नगर में फैल गई और श्रद्धालु भक्तों की भीड़ मंदिर पर एकत्र हो गई। भक्तों ने इसकी शिकायत मुकामी पुलिस से भी की। श्रद्धालुओं की माने तो स्टेशन से बाहर अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। लेकिन शिकायत के बावजूद अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है। श्रद्धालु भक्तों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो किसी दिन यह मामला बड़ा रूप धारण कर सकता है।