{"_id":"62100","slug":"Ballia-62100-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, दो दर्जन से अधिक जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, दो दर्जन से अधिक जख्मी
Ballia
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा चट्टी पर यादव और हरिजन बस्ती के लोगों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट होे गई। इसमें करीब एक घंटे तक चले लाठी, डंडे और ईंट, पत्थर की चपेट में आकर दोनों पक्ष के दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। मारपीट की जानकारी होते ही चार थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हल्का लाठीचार्ज कर मामले को शांत कराया। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर में भर्ती कराया।
क्षेत्र के बलेसरा निवासी लक्ष्मण राम की उसी के गांव की किसी लड़की से प्रेम संबंध था। जिसको लेकर बीते माह यादव बस्ती के युवकों ने उसकी पिटाई कर दी थी। मंगलवार को यादव बस्ती का अशोक यादव अपनी बहन को परीक्षा दिलाकर वापस लौट रहा था। इसी बीच हरिजन बस्ती के समीप लक्ष्मण ने उसे पकड़कर पिटना शुरू कर दिया। अशोक ने इसकी सूचना अपने बस्ती के और लोगों को दी तो भारी संख्या में हरिजन बस्ती के लोग जुट गए और लक्ष्मण को घेर लिया। इसकी जानकारी जैसे ही उसके बस्ती के अन्य लोगों को हुई वे भी लाठी-डंडे से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। दोनों तरफ से करीब एक घंटे तक जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर नगर क्षेत्राधिकारी आरके वर्मा और फेफना पीएन तिवारी, नगरा लल्लू सिंह, गड़वार डीपी सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। बावजूद इसके मारपीट नहीं रुकी। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। मारपीट की इस घटना में यादव पक्ष के लालबचन, रामाशीष, लालबहादुर, उमाशंकर, अशोक, प्रभुनाथ विरेंद्र व अन्य तथा हरजिन पक्ष के बुआ, हरेंद्र, लक्ष्मण, सुनील सिंह, ऋषिकेष, विसर्जन आदि जख्मी हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि बच्चों के मामूली विवाद पर मारपीट हुई थी। उन्होंने लाठीचार्ज की किसी भी घटना से इंकार कर दिया।