{"_id":"62010","slug":"Ballia-62010-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में महिला की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में महिला की जलकर मौत
Ballia
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्दी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलहरी में रविवार की देर शाम विवाहिता शोभा सिंह (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। विवाहिता का मायके रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा में है। जानकारी के बाद बेलहरी पहुंचे विवाहिता के पिता सुभाष सिंह ने पुत्री के ससुरालीजनों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के बेलहरी निवासी जितेंद्र सिंह की शादी रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा निवासी सुभाष सिंह की पुत्री शोभा से वर्ष 2009 में हुई थी। शादी के बाद से सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। जितेंद्र लुधियाना में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह बीते चार माह पूर्व छुट्टी आया था। इन दिनों वह जाने की योजना बना रहा था। इसी बीच शोभा की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। शव उसके कमरे में मिला जिसका दरवाजा खुला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शोभा के शव को कब्जे में ले लिया।
शोभा के ससुरालीजनों का कहना है कि उसने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है, जबकि उसके पिता सुभाष यादव ने उन लोगों पर पुत्री को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर बैरिया क्षेत्राधिकारी आलोक जायसवाल व थानाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। शव को पीएम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।