{"_id":"61801","slug":"Ballia-61801-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में चटकीं लाठियां, सात गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में चटकीं लाठियां, सात गंभीर
Ballia
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव में शनिवार की दोपहर चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में लंबे समय तक चले लाठी-डंडे में आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस मारपीट में दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
थाना क्षेत्र के जाम गांव स्थित पावर हाउस पर चुनावी रंजिश में दो पक्षों से दो युवक आपस में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से एक दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडों से लैश होकर आमने-सामने आ गए। काफी देरतक लाठियों के चटकने से एक पक्ष से प्रदीप कुमार (18), विनोद (27), उपेंद्र (22), शिवबलि (45) तथा दूसरे पक्ष से अंकित कुमार (15), मारकंडेय (35), शशिकांत (17) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया। इस घटना की सूचना दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली पुलिस को दे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से ही पूरे गांव में तनाव की स्थिति है।