{"_id":"61413","slug":"Ballia-61413-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"कापी में लिखा प्रभु मेरी रक्षा करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कापी में लिखा प्रभु मेरी रक्षा करना
Ballia
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। हे भगवान मेरी रक्षा करना क्योंकि मेरा दुनिया में कोई भी नहीं है। ऐसा अनुनय-विनय बोर्ड परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्नों के हल की जगह किया गया है। दरअसल, मंगलवार को विभिन्न विषयों से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को कापियों में नोट की जगह अब आश्चर्य में डालने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। इसकी बानगी राजकीय इंटर कालेज के कक्ष संख्या 15 में देखने को मिली। जहां नागरिक शास्त्र एवं भूगोल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। एक उत्तर पुस्तिका में खुद को अनाथ बताते हुए परीक्षक को द्रवित करने में कोई कोर-कसर नहीं रखा गया।
इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिका में संबंधित परीक्षार्थी ने प्रश्नों के हल के बाद टेढ़े-मेढ़े अक्षरों में साफ लिखा था कि हे भगवान मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है और मेरी रक्षा करना। उधर, कापियों से लगातार 100, 50 और 20 रुपये के नोट मिलना बदस्तूर जारी है। जिले इस केंद्र बिंदु वाले सरकारी विद्यालय में तीन क्षेत्रीय कार्यालयों का मूल्यांकन चल रहा है। इनमें इलाहाबाद, बरेली व मेरठ से करीब एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों का भविष्य निर्धारण होना है। दो दर्जन विषयों में जीव विज्ञान, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक व रसायन शास्त्र के साथ ही विभिन्न विषयों में व्यवसायिक परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन सुबह 10 से सायं पांच बजे तक चल रहा है। मंगलवार को समूह के शक्ल में परीक्षकों को विभिन्न विषयों का मूल्यांकन करते देखा गया। केंद्र पर उप नियंत्रक के तौर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सक्रिय दिखे।