फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अचानक पहुंचे विद्यालयों में अनियमिततता देख भड़के

अचानक पहुंचे विद्यालयों में अनियमिततता देख भड़के

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिल्थरारोड। शिक्षा क्षेत्र सीयर के खंड शिक्षा अधिकारी उदयराज मौर्य ने सोमवार को क्षेत्र के एक दर्जन विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। नामांकन के सापेक्ष छात्र की कम उपस्थिति पर एबीएसए बिफर पड़े। विद्यालय पर जड़ा ताला देख शिक्षा अधिकारी ने सभी अध्यापकों का वेतन रोकने तथा शिक्षामित्रों की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

एबीएसए मौर्य प्राथमिक विद्यालय राजपुर पहुंचे। विद्यालय पर निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र और 15 बच्चे इधर-उधर घूमते नजर आए। जबकि विद्यालय में 190 बच्चों का नामांकन है। इसके पूर्व भी निरीक्षण के दौरान विद्यालय में गड़बड़ी पाई गई थी। इस मामले में प्रधानाध्यापक के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की गई।
विज्ञापन

महम्मूद चक विद्यालय पर एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिली। जिसका मानदेय काटने का निर्देश दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकरा में बिना पूर्व सूचना के अध्यापक गैरहाजिर थे। एबीएसए ने अनुपस्थित अवधि का वेतन काटने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय जमीन सिसयंड में 154 नामांकित छात्रों के सापेक्ष 57 उपस्थित मिले। जबकि मिड-डे-मील पंजिका में 75 बच्चों के नाम अंकित है। इसी संबंध में प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में जड़ा ताला देख एबीएसए चौंक पड़े। उन्होंने सभी अध्यापकों का वेतन काटने का निर्देश दिया। ब्लाक संसाधन केंद्र सीयर पर शिक्षा मित्रों का चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अनुपस्थित 13 शिक्षा मित्रों से स्पष्टीकरण तलब किया। शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से विद्यालयों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed