फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ...तो आंदोलन छेड़ेगी भाजपा

...तो आंदोलन छेड़ेगी भाजपा

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया/सुखपुरा। जिला पंचायत सदस्य बृजनाथ सिंह की गिरफ्तारी को लेकर गत माह थाने पर हुए प्रदर्शन के मामले में प्रशासन ने भाजपा विधायक और अन्य पार्टी नेताओं समेत सैकड़ों लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। जबकि प्रदर्शन के दिन एसओ पर कार्रवाई के आश्वासन पर लोग माने थे। अब लोगों में नाराजगी है कि प्रशासन ने उल्टे उन्हीं पर केस करा दिया और वादे के मुताबिक एसओ पर कार्रवाई नहीं की। लोगों का आरोप है कि उस दिन पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के साथ बदसलूकी भी की थी। इस संदर्भ में विधायक उपेंद्र तिवारी का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन

नौ नवंबर को जिला पंचायत सदस्य बृजनाथ सिंह को जमीन विवाद में सुखपुरा पुलिस गिरफ्तार की थी। आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी भी की। इसे लेकर थाने पर भाजपा नेताओं के नेतृत्व में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में सांसद भरत सिंह और सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा के अलावा पार्टी नेता केतकी सिंह भी शामिल हुईं थीं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बच्चालाल मौर्य सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों ने थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया लेकिन 25 दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने से पार्टी के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण को विधायक उपेंद्र तिवारी ने विधानसभा सत्र के दौरान भी उठाया था। विधायक ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री आजम खां ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। देखना है कि संसदीय कार्यमंत्री का आश्वासन कितना हद तक सही होेता है। कहा कि अगर आला अफसर चुप रहे तो हम चुप नहीं बैठेंगे। भाजपा जल्द इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed