{"_id":"57-146053","slug":"Ballia-146053-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमदान कर लोगों ने सड़क के गड्ढों को पाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमदान कर लोगों ने सड़क के गड्ढों को पाटा
Ballia
Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अखार अंतर्गत सवरुबांध ढाले से बुल्लापुर तक जाने वाले संपर्क मार्ग के बीच बने गड्ढे़ को भरने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाते लोग थक गए तो खुद ही पहल की। शनिवार को ग्रामीणों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह के नेतृत्व में श्रमदान करके गड्ढा भर दिया।
इलाके के सवरूबांध ढाले से बुल्लापुर तक का मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पर स्थित कोदई ब्रह्म बाबा के स्थान के समीप बने गड्ढे में प्राय: राहगीर वाहनों को लेकर गिर जाते हैं और चुटहिल हो जाते थे। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग का ध्यान लिखित और मौखिक रूप से कराया। लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। अंत में शनिवार को दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह के नेतृत्व में खांची और कुदाल लेकर सड़क पर बने गड्ढों को तीन घंटे में ही भर दिया। ग्रामीणों के इस प्रयास की लोगों ने सराहना की। श्रमदान करने वालों में विजयपाल यादव, इंद्रपाल यादव, पप्पू चौबे, धनजी चौरसिया, त्रिभुवन पांडेय, शशिकांत, दीनानाथ राम, नंदजी यादव, राजकिशोर यादव, दिलीप आदि उपस्थित रहे।