फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तूफान से तबाही, लाखों का हुआ नुकसान

तूफान से तबाही, लाखों का हुआ नुकसान

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Ballia
Ballia Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बलिया। सोमवार सुबह नौ बजे के करीब आए तूफान ने जिले के कई हिस्सों में जमकर तबाही मचाई। सबसे अधिक क्षति द्वाबा क्षेत्र में हुई है। तेज हवा से सड़क किनारे दर्जनों पेड़ उखड़ गए हैं। बिजली और दूर संचार के तारों पर पेड़ गिरने से संचार व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। कई मड़हे आंधी में तहसनहस हो गए। जर्जर मकानों को भी क्षति पहुंची है। दियरांचल के कटान पीड़ितों के तंबू उखड़ गए। कई गावों में सैकड़ों एकड़ मक्का की फसल भी चौपट हो गई।
विज्ञापन

सबसे अधिक क्षति बैरिया में हुई है। बैरिया संवाददाता के अनुसार सुबह करीब नौ बजे अचानक तेज हवा के साथ बारिश होेने लगी। तेज हवा से सुरेमनपुर से दुर्जनपुर मार्ग के बीच सड़क किनारे दर्जनों पेड़ उखड़कर गिर गए। इससे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। करीब आधे दर्जन से अधिक गावों में बिजली और दूर संचार के तारों पर पेड़ गिरने से संचार व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन

इन गांवों में बिजली भी गुल हो गई है। क्षेत्र के सोनबरसा, भगवानपुर, करनछपरा, शोभाछपरा आदि गांवों के दियारे में सैकड़ों एकड़ मक्के की खड़ी फसल बर्बाद हो गई,जिससे किसान मायूस हैं। दुर्जनपुर में एक बिजली पोल पर पेड़ गिर गया। इससे पोल समेत ट्रांसफार्मर गिर गया। पोल दो टुकड़ों में हो गया। मानगढ़ और सोनबरसा में भी एक-एक पोल टूट गया है। जमालपुर समेत कई गांवों बिजली के तार टूट गए। वहीं तेज बारिश के चलते सड़ाकें पर जलजमाव हो गया। बैरिया प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल में पानी भर गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा परिसर में पानी और कीचड़ पसर गया। इससे मरीजों और उनके घरवालों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। राहगीरों की भी काफी फजीहत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवती संवाददाता के अनुसार इलाके में तेज आंधी-पानी के चलते दियरांचल के कटान पीड़ितों का तंबू आदि उखड़ गया। कई रिहायशी झोपड़ियां भी तहसनहस हो गईं। बारिश के चलते नगर में जगह-जगह जलजमाव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed