फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चिकित्सक से दुर्व्यवहार व तोड़फोड़

चिकित्सक से दुर्व्यवहार व तोड़फोड़

Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
Ballia
Ballia Updated Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में शुक्रवार दोपहर एक छात्रनेता पहले इलाज कराने को लेकर चिकित्सक से भिड़ गया। इस दौरान चिकित्सक व छात्रनेता के बीच कहासुनी व नोकझोंक हुई। चिकित्सक का आरोप है कि छात्रनेता ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया व ओपीडी में रखी टेबल, कुर्सी, बीपी मशीन भी फेंक दी। दरवाजे में लगा शीशा भी तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजनीतिक दलों के लोगों के हस्तक्षेप से मामला सुलझा। तोड़फोड़ करने वाला छात्रनेता टीडी कालेज का पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बताया जा रहा है। घटना के बाद करीब घंटेभर तक ओपीडी व आपातकालीन सेवा ठप रही, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुक्रवार को सब कुछ ठीक चल रहा था। करीब 12 बजे एक छात्र नेता साथियों के साथ ओपीडी में बैठे चिकित्सक पीके सिंह गहलोत के पास पहुंचे। अपने को टीडी कालेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कहते हुए पर्ची देकर तत्काल इलाज करने को कहा। चिकित्सक के अनुसार पहले से ही दो मरीजों की पर्ची हाथ में ले रखी थी, जिसके चलते छात्र नेता से इंतजार करने को कहा। इसके बाद छात्रनेता नाराज हो गया और वहां रखे पानी के बोतल, बीपी मशीन व कुर्सी को पटकने के साथ ही दरवाजे के शीशे को तोड़ दिया। घटना के साथ ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सभी चिकित्सक सीएमएस पीएन नाडर के यहां पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सकाें से घटना के विषय में जानकारी ली। इसी बीच जिला अस्पताल में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि रघुपति व बैरिया विधायक प्रतिनिधि शैलेश के सहयोग से मामले को सुलझाया गया। उनके हस्तक्षेप से छात्रनेता ने चिकित्सकों के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगा। माफी मांगने के साथ ही चिकित्सकों ने आगे कोई कार्रवाई के लिए पहल नहीं किया। वहीं इस घटना से अस्पताल में अफरातफरी के कारण एक घंटे तक ओपीडी व आपात सेवा बंद रही। इससे मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामला शांत होने के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीएमएस पीएन नाडर ने बताया कि घटना के बाद कबीना मंत्री के प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से आरोपी द्वारा सार्वजनिक माफी मांगने के साथ ही मामला शांत हो गया। वहीं आरोपी छात्रनेता का नाम पुलिस, चिकित्सक बताने से कतराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed