{"_id":"57-125490","slug":"Ballia-125490-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान पीड़िताें को मिलेगा आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान पीड़िताें को मिलेगा आशियाना
Ballia
Updated Wed, 26 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर व बैरिया तहसील के 360 कटान पीड़ितों को जल्द ही आशियाना आवंटित किया जाएगा। प्रशासन की ओर से इस दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय कानूनगो व लेखपाल ने कटान पीड़ितों की सूची तैयार कर ली है। शासनादेश के मुताबिक तीन डिस्मील जमीन खरीद कर पीड़ित परिवारों को बसाया जाना है। अब तक 360 कटान पीड़ितों की सूची तैयार की जा चुकी है।
सूबे की सरकार ने छह माह पहले ही सर्कुलर जारी कर बाढ़ व कटान प्रभावित लोगों को सरकारी पैसे से जमीन खरीद कर उन्हें बसाने का फरमान संबंधित अधिकारियों को दिया था। इसके तहत एक गांव के लोगों को एक ही स्थान पर बसाने की योजना है। जिससे उनके आपसी संबंध बरकरार रहे। जिला प्रशासन ने कटान प्रभावित इलाकों का सर्वे कर सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। बहुत जल्द ही कटान पीड़ितों को बसाया जाएगा। इस दिशा में जिलाधिकारी की हरी झंडी मिल चुकी है। लंबे समय से ठोकर खा रहे कटान पीड़ितों को अब आशियाना मिलने की उम्मीद जगी है।
क्षेत्रीय लेखपाल त्रिलोकी सिंह, अनिल तिवारी, रामबदन राम व कानूनगो श्याम नरायण मिश्र के नेतृत्व में ग्रामसभा गंगापुर में 177, पचरूखिया नरायनपुर में 20, मझाैंवा में 13, धर्मपुरा में 100, केहरपुर में 50 कटान पीड़ितों की कुल 360 सूची तैयार की गई है। शासन के नियमानुसार एक परिवार के लिए तीन डिस्मील भूमि आवंटित करने का नियम है। क्षेत्रीय कानूनगो श्याम नरायण मिश्र ने बताया कि सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगर किसी का नाम छूटा हो तो हमसे मिलकर नाम दर्ज करा लें, अन्यथा एक सप्ताह के अंदर सूची को तहसील प्रशासन को सौंप दी जाएगी।