बैरिया। पखवारे भर पूर्व क्वारंटाइन हुए बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज के 66 तथा आरपीएम इंटर कालेज से 28 लोगों को शुक्रवार को घर जाने की अनुमति मिल गई। इसके पूर्व चिकित्सकीय टीम द्वारा बकायदा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। खास बात यह है कि दस संदिग्धों का सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया है और उनको विशेष हिदायतें दी गयी है। बीएलडी इंटर कालेज से जाने वालों को अपने घर जाकर 15 दिन तथा आरपीएम इंटर कालेज से जाने वाले लोगों को 18 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही अपने घर के दरवाजे पर पोस्टर चिपकाने के लिए दिया गया।प्रभारी तहसीलदार रजत सिंह ने मौके पर बताया कि डोड़े गये लोगों में अधिकांश जिले के ही विभिन्न थाना क्षेत्रों के है। उनके लिए बस व पिकअप की व्यवस्था की गई है। जबकि कुछ लोग निजी साधनों से भी रवाना हुए है । बताया कि जो लोग बिहार के है, उन्हें बिहार सीमा पर छोड़ा जाएगा, वहां से बिहार सरकार के लोग उन्हें रिसिव कर उनके घरों तक पहुंचा देंगे। चिकित्सकीय टीम में डाक्टर उमेश कुमार, एलटी कृष्ण कुमार यादव, एलए उपेन्द्र प्रसाद, अनूप सिंह, राकेश गोड़, मृत्यंजय मौर्य, अशोक सिंह, राजन, परवेज आलम, शैलेंद्र तिवारी नोडल अधिकारी योगेश चौबे आदि रहे।
बैरियाट्ठ इंटर कालेज में क्वारंटीन अवधि पूरा होने के बाद भी छत्तीसगढ़ के चार मजदूर अभी भी वहीं बने रहेंगे। उनके भोजन आदि की व्यवस्था पूर्वत रहेगी। प्रभारी तहसीलदार ने बताया कि इसकी सूचना छत्तीसगढ़ शासन को भेज दी गयी है, वहां से अनुमति मिलते ही इन्हें भेज दिया जाएगा।