फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   डाकघर में ग्राहकों को दी जा रही बेहतर बैंकिंग सुविधाएं: मनीष कुमार

डाकघर में ग्राहकों को दी जा रही बेहतर बैंकिंग सुविधाएं: मनीष कुमार

Mon, 06 May 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
डाकघर में ग्राहकों को दी जा रही बेहतर बैंकिंग सुविधाएं: मनीष कुमार
डाकघर में ग्राहकों को दी जा रही बेहतर बैंकिंग सुविधाएं: मनीष कुमार - फोटो : amarujala
बलिया। जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में रविवार को डाक अधीक्षक मनीष कुमार की अध्यक्षता में व्यवसाय विकास समीक्षा कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें डाकघर में प्रदान की जाने वाली सुविधाएं और कर्मचारियों की ओर से दी जाने वाली सहूलियतों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर डाकघर में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले दस कर्मचारी एवं अधिकारियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि डाकघर अब जमाने के हिसाब से काफी बदल गया है। बैंकों की तरह जमा करने की सुविधाएं भी दी जा रही है। इसमें खाता खोलने वाले उपभोक्ताओं को एटीएम दिया जा रहा है जिससे निकासी के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है। वहीं घर पर जाकर पैसा जमा करने और निकालने के लिए भी कर्मचारी लगाए गए है। इससे उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा काफी सहूलियतें मिली है। जो बैंको द्वारा नहीं दी जा रही थी। ऐसे में लोगों ने आईपीपी बैंक में अधिकांश खाता खुलावाएं है। जिसमें हमारे डाकघर व आईपीपी बैंक के कर्मचारियों को सहयोग रहा है। इस मौके पर आरपीएलआई, पीएलआई, आईपीपी बैंक, एसबी एकाउंट आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उन्होंने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पोस्ट मास्टर राकेश कुमार सिंह, सहायक अधीक्षक राम अवधेश यादव, मारुत नंदन, डाक सहायक राजेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र सिंह, रमेश यादव, निरीक्षक डाकघर उत्तरी बृजेश सिंह, राजकुमार सहित दस कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विपणन अधिकारी अजीत कुमार दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed