{"_id":"5c8bec1cbdec2214787e2df0","slug":"91552673820-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध खाद्य सामग्री की बिक्री और खरीदारी को निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध खाद्य सामग्री की बिक्री और खरीदारी को निकली जागरूकता रैली
विज्ञापन
बलिया। होली के दृष्टिगत लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर क्षेत्र में एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली ओकडेनगंज, चौक, लोहापट्टी, चमन सिंह बाग रोड गुदरी बाजार, कासिम बाजार, रेलवे स्टेशन होते हुए टीडी कॉलेज चौराहे पर आकर समाप्त हुई।
इसके अंतर्गत 50 से ऊपर कारोबारियों को शुद्ध खाद्य सामग्री व पेयजल की बिक्री करने की चेतावनी तो दी ही गई। साथ ही खरीददारी करते समय सैकड़ों उपभोक्ताओं को रंगीन खाद्य पदार्थों को नहीं खरीदने के लिए जागरूक किया गया। बताया गया कि रंगीन खाद्य पदार्थ एवं खुले तेल एवं खोया से बनी हुई रंगीन मिठाइयों को कतई ना खरीदें। यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। जागरूकता रैली में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश राय, विपिन गिरी, नरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, चंद्र प्रकाश, अमित सिंह, खाद्य सहायक दयाशंकर आदि थे।
नगर के बाजार में रैली के साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने कई दुकानों का लाइसेंस चेक करने के साथ चेताया कि अभी जागरूकता फैलाइ जा रही है। अगली बार से मिलावटी सामान नहीं मिलने चाहिए। अन्यथा की दशा में कार्रवाई तय है। जिला अभिहित अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान जिले के सभी तहसीलों में होली तक चलाया जाएगा। मिलावट खोरों के खिलाफ कार्रवाई तय है।