फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   उमरगंज बूचड़खाने में गौ हत्या बंद हो

उमरगंज बूचड़खाने में गौ हत्या बंद हो

Thu, 07 Feb 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
उमरगंज बूचड़खाने में गौ हत्या बंद हो
बलिया। नगर से सटे बहेरी उमरगंज बूचड़खाने में गोकशी के विरोध में गुरुवार को मुस्लिम भाइयों ने समाजसेवी शेराजुद्दीन खान के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी, एसडीएम व एसपी कार्यालय पहुंचकर बूचड़खाना को लेकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि पहले से ही पुलिस के शह पर बूचड़खाने का संचालन हो रहा है। इधर, बूचड़नखाने में धड़ल्ले से गोवंश की हत्या की जा रही है। कहा कि चाहे कुरान शरीफ हो या फिर हदीस, गौ हत्या गुनाह की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

अधिकारियों को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रार्थीगण बहेरी तथा उमरगंज के निवासी हैं। मुस्लिम होने के बावजूद गाय के प्रति उनकी आस्था पांच वक्त नमाज अदा करने जैसी है। लेकिन उनकी ही कौम के एक कुरैशी भाई जो अवैध रूप से बूचड़खाना चला रहे हैं और इसमें गोवंश की हत्या कर रहे हैं। बुधवार को शेराजुद्दीन, मास्टर अनवर, गुड्डू खां, दानिश खां ने इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने छूरा लेकर दौड़ा लिया। इसकी सूचना उन लोगों ने तत्काल एसडीएम को दूरभाष पर दी। इसके बाद कोतवाली तथा चंद्रशेखर नगर चौकी इंचार्ज को भी इसकी जानकारी दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई न होने से उन लोगों को धरना प्रदर्शन करना पड़ा। मांग की कि जल्द बूचड़खाने को बंद किया जाय अन्यथा इसे लेकर बहेरीवासी अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। इस मौके पर नसीम खां, इमरान खां , अफरोज खां, मुस्लिम खां, गणेश गांधी, आलोक, मेहंदी खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed