फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भारत की 70 प्रतिशत जनता कृषि पर आश्रित: रामनिवास

भारत की 70 प्रतिशत जनता कृषि पर आश्रित: रामनिवास

Mon, 10 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
भारत की 70 प्रतिशत जनता कृषि पर आश्रित: रामनिवास
मनियर (बलिया)। भारत कृषि प्रधान देश है। भारत की 70 प्रतिशत जनता कृषि पर आश्रित है। दस बिघे की खेती करने वाला किसान अपने बच्चे की स्कूल फीस समय से नहीं जमा कर पाता जबकि गांव में सफाई कार्य करने वाले व्यक्ति की सालाना आमदनी ढाई लाख रुपए तक है। यह बातें फार्म एंड फूड मैगजीन के तरफ से मनियर इंटर कालेज के मनोरंजन हॉल में आयोजित किसान गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्र ने रविवार को कही। कहा कि आप लोग आधुनिक तकनीकी के माध्यम से खेती करके अपने आप को समृद्ध बना सकते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रतसर कला की प्रधान स्मृति सिंह ने कहा कि किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लें, ताकि सरकार की तरफ से ब्लॉक के माध्यम से मिलने वाली सभी सुख सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर उत्कृष्ट किसानों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। भगवान परशुराम की तपोभूमि मनियर में किसान संघ की स्थापना की गई। अगली बैठक 14 सितंबर को चंद्रशेखर उद्यान बलिया में आहुत की गई है। इस मौके पर सीपी सिंह, शैलेंद्र कुमार राय, वीरेंद्र बहादुर श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, बच्चा सिंह, आनंद सिंह, हरेराम चौरसिया, अखिलेश सिंह, अजय पांडेय, श्रीप्रकाश सिंह, पृथ्वी चंद्र राय, हरेंदर राय, बृज बिहारी सिंह, कंचन सिंह, डॉक्टर कुलदीप सिंह, गोविंद मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, दिलीप कुमार तिवारी आदि रहे। अध्यक्षता मैनेजर सिंह व संचालन आलोक शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed