{"_id":"59f6165f4f1c1ba7678b85bd","slug":"91509299807-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना भेदभाव हो रहा सबका विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना भेदभाव हो रहा सबका विकास
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव को लेकरबलिया नगर, बेल्थरारोड, रसडा और चितबडागॉंव में भाजपा की बैठक आयोजित की गई। टाउन हाल में बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा पीएम और सीएम बिना भेद भाव के सबका साथ सबका विकास कर रहे हैं।
मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाएं जनता के कल्याण को ध्यान में रखते हुए बन रही हैं। अब जातिवाद व क्षेत्रवाद का जमाना गया। कहा कि जिस तरह केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी उसी तरह निकाय चुनाव में भी पार्टी परचम लहराएगी। कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा, बिजली की व्यवस्था सुधारने के लिये सरकार प्रतिबद्ध हैं। सरकार की संवेंदनशीलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि किसी घटना के आधे घंटे के अन्दर प्रदेश का मंत्री अस्पताल पहुंच रहा हैं। कहा कि सरकार भष्टाचार समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होने मंच से हाथ उठाकर कार्यकर्ता से भष्टाचार खात्मे अभियान में सहयोग करने का संकल्प दिलाया। कहा कि भ्रष्ट व कामचोर अधिकारियों के लिये जनपद में कोई स्थान नहीं हें। या तो आदत में सुधार लाये या रिटायरमेंट ले लें नहीं तो बर्खास्तगी के बाद जेल में जगह मिलेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, साकेत सिंह सोनू, प्रमिला गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, माधव प्रसाद गुप्त, संजय मिश्रा, राजेन्द्र श्रीवास्तव, पप्पू पाण्डेय, वशिष्ठ दत्त पाण्डेय, नागेन्द्र पाण्डेय, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे जी तथा संचालन नगर महामंत्री सत्येन्द्र बहादुर सिंह सोनू ने किया।